लोहरवाड़ा में भरा सिद्धि विनायक गणेश जी महाराज का मेला, ग्राम वासियों ने गणेश जी महाराज के लगाया 121 किलो लड्डू का भोग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के कोटा रोड स्थित लोहरवाड़ा में बुधवार को श्री सिद्धिविनायक गणेश जी महाराज का विशाल मेला धूमधाम से भरा। मेले के पूर्व ग्रामीणों द्वारा गाजे बाजे के साथ गणेश जी महाराज के शिखर पर झंडारोहण कर मेले का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गणेश जी महाराज की आराधना कर आशीर्वाद लिया। वही सभी ग्रामवासियों द्वारा गणेश जी महाराज के 121 किलो लड्डू मोदक का भोग लगाया गया।
मेले में भाजपा ओबीसी प्रदेश मंत्री सुनीता चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत की और 21 किलो के विशाल मोदक के लड्डू का भोग सिद्धिविनायक गणेश जी महाराज को अर्पित किया। मेले पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।
मेले में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व आसपास के क्षेत्र के भक्तगण डीजे पर नाचते गाते गणेश मंदिर पहुंचे। इस मौके पर जनप्रतिनिधि पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर ,भाजपा ओबीसी प्रदेश मंत्री सुनीता चौधरी, एडवोकेट सोना चौधरी , पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़, उप सरपंच चतर सिंह राठौड़, मेला कमेटी अध्यक्ष पूर्व सरपंच रामधन जाट , पूर्व सैनिक सांवरलाल प्रजापति , समाज सेवी हगामी लाल माली, जन सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जीवराज जाट, जगदीश आकोदिया, श्रीलाल जाट , भागचंद बिसोर सहित ग्रामीण मेला कमेटी ने कार्यभार संभाला । मेले रखे गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले की शोभा और बढ़ा दी।एक दिन पूर्व आयोजित भजन संध्या में गायक कलाकार विशाल कविया और पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। जिससे भक्त गण भाव विभोर होकर नाचने लगे। साथ ही मंच पर विशेष आकर्षण के रूप में लोकप्रिय डांसर रेणु रंगीली, जय चौधरी एंड पार्टी द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया। सिद्धि विनायक मेला क्रिकेट प्रतियोगिता मे श्री श्याम बाबा, रामदेव बाबा क्लब का फाइनल मैच हुआ। कप्तान नंदकिशोर सैनी व जितेंद्र कुमार उदय ने टॉस कर मेंच आमने-सामने हुआ। जिसमें प्रथम विजेता टीम श्री श्याम क्लब को 5100 सौ रुपये नगद प्रदान कर सम्मानित किया व उपविजेता टीम बाबा रामदेव क्लब को 2500 रुपए नगद प्रदान कर मंच पर सम्मानित किया गया। वहीं ग्राउंड में जीत का जश्न भी मनाया गया । अंपायर दशरथ वैष्णव और सुकांत सरकार ने दोनों टीमों का मैच कराया । मेंच में विनोद सैनी, नारायण गुर्जर, सनी सैनी , अमरचंद सैनी, पवन शर्मा , राधा कृष्णा वैष्णव , पप्पू, अजय , दिनेश , मनीष , सुरेंद्र, रामकुमार , अनमोल, हेमराज , लखन, रामनिवास आदि मौजूद रहे।


