शिमला पाराशर का भारतीय जीवन बीमा के जीएम ने किया सम्मान, एल आई सी में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला सम्मान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। भारतीय जीवन बीमा में बहुत कम समय में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिमला पाराशर का अजमेर के पैरोडीजो रिसोर्ट में आयोजित शाखा/ सेटेलाइट कार्यालय प्रभारी सम्मेलन एवं मुख्य जीवन बीमा सलाहकार/ अभिकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम भारतीय जीवन बीमा के क्षेत्रीय प्रबंधक जे पी एस बजाज प्रादेशिक प्रबंधक यंगजोर एसडीएम पीएम मीणा एमएम खेमराज ओर अजमेर के मुख्य प्रबंधक अनिल खंडेलवाल ने
सम्मान किया गया।अजमेर में गुरुवार को पैरोडीजो रिसोर्ट में राजस्थान सहित अजमेर जिले के काफी संख्या में अभिकर्ता शामिल हुए ।जिसमें भारतीय जीवन बीमा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं ने जीएम सहित अन्य अधिकारियों ने उनका सम्मान कर उनका हौसला अफजाई किया।भारतीय जीवन बीमा के विकास अधिकारी दिवाकर सरवाडीया के मार्गदर्शन पर कार्य कर रही पुष्कर निवासी शिमला पाराशर ने बहुत ही कम समय में एलआईसी में उत्कृष्ट कार्य करने पर दो दिन पूर्व कचहरी रोड अजमेर में स्थित कार्यालय के मुख्य प्रबंधक अनिल खंडेलवाल , शाखा प्रबंधक गिरीश कुमार ओर विकास अधिकारी दिवाकर सरवाडीया ने भी शिमला पाराशर का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।शिमला पाराशर ने 12 पॉलिसी के साथ चलो अयोध्या धाम 2 टिकिट एवं 5 यूलिप करके 5 स्ट्रोली भी हासिल करने पर उनको सभी ने हार्दिक शुभकामनाएं वह बधाई दी।


