DESH KI AAWAJ

दो जिलो मे एनडीपीएस एक्ट वाछित आरोपी को सेड़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो जिलो मे एनडीपीएस एक्ट वाछित आरोपी को सेड़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी हनुमानराम उर्फ मुन्ना उर्फ मुनीया उर्फ मनोहर उर्फ मनीष

दिव्यांग जगत / सेड़वा / रघुवीर पंचारिया

पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा वाछित अपराधीयो की गिरफतारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नरपतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाडमेर , धमेन्द्र डुकिया वृताधिकारी वृत चौहटन के सुपरविजन मे जेठाराम निपु थानाधिकारी पुलिस थाना सेडवा मय पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को दो जिलो मे एनडीपीएस एक्ट मे वाछिंत आरोपी हनुमानराम उर्फ मुन्ना उर्फ मुनीया उर्फ मनोहर उर्फ मनीष पुत्र तुलछाराम जाति विश्नोई निवासी आदर्श सोनडी के घर दबिश देकर मुलजिम को दस्तयाब करने मे सफलता हासिल की गयी , मुलजिम पुलिस थाना आहोर जिला जालौर एंव पुलिस थाना धौरीमन्ना जिला बाडमेर मे एनडीपीएस के प्रकरण मे 03 साल से वाछित चल रहा है ।
पुलिस टीम –

  1. जेठाराम निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सेडवा
  2. सांवलाराम हैडकानि 988
    03 प्रभुराम कानि 1804
  3. कालुराम कानि 1806
  4. भोखरसिंह कानि 1575
  5. प्रेमसुख कानि चालक 1356
admin
Author: admin