भाजपा श्रीनगर मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा पावन पर्व पर संत महात्मा गुरुओं का किया सम्मान
भाजपा श्रीनगर मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा पावन पर्व पर संत महात्मा गुरुओं का किया सम्मान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भाजपा श्री नगर मण्डल द्बारा गुरु पुर्णिमा के पावन अवसर पर संत महात्माओं गुरुओ का सम्मान किया गया । श्रीनगर मंडल अध्यक्ष के के जोशी ने बताया कि भाजपा अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा एवं नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के दिशा निर्देश अनुसार भाजपा श्रीनगर मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंडल अध्यक्ष के के जोशी के नेतृत्व में रामपुरा तेजाजी धाम पर गादीपति रतन लाल प्रजापत गुरुदेव का भाजपा परिवार की तरफ से पावन सत्कार सम्मान किया गया।
मंडल अध्यक्ष जोशी ने इस अवसर पर कहा कि गुरु गुणों की खान है, गुरु के बिना जीवन अधूरा रहता है, गुरु द्वारा दिए गए ज्ञान से ही हमारा मार्ग अंधकार से प्रकाश की तरफ बढ़ते हुए हमें सत मार्ग पर चलने की शिक्षा देता है। हम सभी को हमारे गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। श्रीनगर मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी ने भी गादीपति रतन लाल प्रजापत साहब को श्रीफल भेंट करते हुए आशीर्वाद लिया और सभी को गुरु पूर्णिमा पर्व की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी।
गादीपति रतनलाल प्रजापत द्वारा सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।
साथ में भाजपा से भाजपा से नगर मंडल अध्यक्ष श्रीनगर मंडल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी, मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी, मण्डल सदस्य महावीर शर्मा, बाबूलाल लक्षकार , ताराचंद , विजय लक्षकार सहित सभी सदस्य एवं भक्त गण उपस्थित थे।

