DESH KI AAWAJ

एस एन पब्लिक स्कूल नसीराबाद ने किया वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। SN public School पलसानिया रोड नसीराबाद में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई । यह विद्यालय का दूसरा वार्षिक परीक्षा परिणाम है । इस अवसर पर मुख्य अतिथि हेड कांस्टेबल सम्पत, शिवप्रसाद कांस्टेबल परिवहन विभाग राजस्थान पुलिस तथा डॉक्टर रामचंद्र चौधरी लाडली हॉस्पिटल नसीराबाद रहे । विशिष्ट अतिथि विद्या पब्लिक स्कूल नसीराबाद के सचिव ललित राठी और नसीराबाद सैन्य क्षेत्र से अतिथिगण पधारे।
अतिथियों द्वारा विद्यार्थियो को एण्ड ऑफ ईयर क्लासरूम अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परिणाम की घोषणा भी की गई ।संस्था अध्यक्ष श्रीमती जया आनंद ने मंच का सफल संचालन किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों का अच्छा सहयोग रहा। इस अवसर पर SN public School नसीराबाद के संचालक व मैनेजर सिद्धार्थ आनंद शर्मा और संचालक व प्रधानाध्यापक कानाराम चौधरी ने विद्यार्थियो को भविष्य में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी और उनका उत्साहवर्धन किया ।अंत में विद्या पब्लिक स्कूल के सचिव ललित राठी ने साथ मिलकर आगे बढ़ने और साथ ही कक्षा नवी व दसवीं के सहसंचालन की बात कही जो विद्यालय के लिए गौरवशाली पल रहा ।

admin
Author: admin