रोटरी क्लब नसीराबाद ने लगाया निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल केम्प, केम्प में 158 मरीजों की निशुल्क जांच कर दिया परामर्श
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। रोटरी क्लब, नसीराबाद और बॉम्बे हॉस्पिटल, जयपुर के सहयोग से नसीराबाद में एक निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष झंवर और प्रोजेक्ट चेयरमैन रो विजय मेहरा ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में बॉम्बे हॉस्पिटल जयपुर के सुप्रसिद्ध सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज शर्मा, पेट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सेबेस्टीयन मार्कर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लोकेश योगी, छाती एवं श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जयपाल सिंह चाहर ने अपनी विशेष सेवाएं दी । इस कैंप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ निशा शेखावत ने भी शिरकत करी और रोटरी क्लब नसीराबाद के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने भी बताया कि इस कैंप में लगभग 158 मरीजों की निशुल्क जांच व परामर्श दिया गया। कैंप में मरीजों की ब्लड शुगर, बीपी, ई सी जी और फेफड़ों की जांच निशुल्क की गई । इस दौरान रोटरी क्लब के डिस्टिक सेक्रेट्री जनरल अमित तापड़िया, सेक्रेटरी हेमंत जैन, विजय कुमार मेहरा, सुनील माहेश्वरी, जितेश अग्रवाल, ध्रुव गोयल, जय किशन भगनानी, मुकेश मित्तल, रविंद्र मित्तल,गौरव जिंदल, निलेश गर्ग, नीतिश जैन, विनोद अजमेरा, मुकेश गर्ग,भागचंद झंवर , दयानंद मिरचंदानी , द्वारका प्रसाद ऐरन , हिमांशु गर्ग , हितेश गुर्जर , डॉ आर सी चौधरी , राजेंद्र गर्ग , सीमा सेठी , विभा मेहरा, आशीष गोयल , अरुण अजमेरा, चंद्रशेखर गढ़वाल, संजय बेपटिस्ट , प्रदीप अग्रवाल और अन्य साथी उपस्थित रहे। कैंप के अंत में रोटरी क्लब नसीराबाद द्वारा सभी डॉक्टर्स और स्टाफ का मोमेंटो व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। कैंप में पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर ने भी शिरकत करी और रोटरी क्लब के कार्यों की प्रशंसा की , उन्होंने बताया कि सेवा के कार्य में रोटरी क्लब सदैव आगे रहता है।


