रोटरी क्लब नसीराबाद द्वारा घर घर तुलसी का पौधा लगे, सनातनी धर्म को आगे बढ़ाते हुए पौधों का वितरण किया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। रोटरी क्लब नसीराबाद की ओर से सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे से फार्म जी चौक स्थित जी डी टॉवर पर घर घर तुलसी का पौधा लगे व सनातनी धर्म आगे की बढ़े की प्रेरणा को लेकर निःशुल्क तुलसी के पौधों का वितरण किया गया । नव नियुक्त अध्यक्ष मनीष झंवर और सचिव हेमंत के अनुसार इस अवसर पर 500 तुलसी के पौधे वितरित किए गए । इस दौरान प्रातः काल भ्रमण करने वालों ने इस सुविधा का भर पूर लाभ उठाया । इस मौके पर रोटेरियन द्वारका प्रसाद अग्रवाल, अमित ऐरन , विजय मेहरा , अध्यक्ष मनीष झंवर , सचिव हेमन्त जैन , नीलेश गर्ग, हिमांशु गर्ग, मुकेश गर्ग, चंद्र शेखर गढ़वाल, राजेश गोयल , सुनील माहेश्वरी, विनोद अजमेरा, विजय अजमेरा, भागचंद झंवर , श्रीमती गायत्री झंवर , पूजा झंवर, निवेदिता जिन्दल, श्री मति कौशल गढ़वाल, श्रीमती अनिला ऐरन, मधु गर्ग , सीमा सेठी, रितु जैन , नेहा गर्ग सहित अन्य अनेक रोटरी क्लब सदस्यों और मॉर्निंग वॉक महिला ग्रुप के सदस्यों ने सक्रिय उपस्थिति प्रदान की ।
इस कार्यक्रम में वितरित किए गए पौधे द्वारका प्रशाद ऐरन द्वारा उपलब्ध कराए गए ।
रोटरी क्लब के पदाधिकारी और सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।


