DESH KI AAWAJ

REET EXAM होगा रद्द ? पेपर लीक के संगीन आरोप

Jaipur : बेरोजगार एकीकृत महासंघ का अध्यक्ष उपेन यादव (Upen Yadav) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जानकारी के अनुसार, आज 1 बजे उपेन यादव को एक बड़ा आंदोलन करना था, जिसके लिए वो जैसे ही घर से बाहर निकले, जयपुर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया. उपेन यादव को शिप्रा पथ थाने ले जाया गया है.एवं उन्हें रिहा कर दिया गया।

रीट परीक्षा (REET Exam), सब इंस्पेक्टर भर्ती (SI Exam) सहित अन्य परीक्षा में धांधली को लेकर आज एक बड़ा आंदोलन होना था, लेकिन आंदोलन से पहले बेरोजगार नेता उपेन यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार, कल रात से ही उपेन यादव के आवास के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात था. 

पुलिस हिरासत से पहले आज सुबह उपेन यादव ने कहा था कि, अगर पुलिस प्रशासन द्वारा आवाज को दबाने का काम किया जाएगा तो प्रदेशभर के बेरोजगार युवा मेरी आवाज बनकर सड़कों पर उतरेंगे. 

admin
Author: admin