DESH KI AAWAJ

नसीराबाद क्षेत्र के वैष्णव समाज द्बारा शुक्रवार,9 जनवरी को धूमधाम से मनाई जायेगी रामानंदाचार्य जयन्ती

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। श्री वैष्णव युवा सेवा समिति नसीराबाद के तत्वावधान में शुक्रवार, 9 जनवरी को श्री रामानंदाचार्य जयन्ती हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई जायेगी। नसीराबाद समिति अध्यक्ष रामस्वरूप वैष्णव दिलवाडी ने बताया कि इस अवसर पर सुबह 9 बजे दिलवाडी के हाईवे स्थित बालाजी मंदिर पर श्री रामानंदाचार्य की तस्वीर पर माला , पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित करने के पश्चात संगीतमय सुन्दरकांड का पाठ समाज बन्धुओं के सानिध्य में किया जायेगा। इसके पश्चात बैठक आयोजित होगी । वही दोपहर 2 बजे पश्चात समाज का भोजन प्रसादी कार्यक्रम रहेगा। अध्यक्ष वैष्णव ने क्षेत्र के सभी समाज बन्धुओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होने आग्रह किया है।

admin
Author: admin