राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत एवं राजस्थान पेंशनर समाज अजमेर ने अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय के बहार किया धरना-प्रदर्शन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत एवं राजस्थान पेंशनर समाज अजमेर के तत्वाधान में जिला कलेक्टर महोदय के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। अजमेर जिले के साथ टोंक , भीलवाड़ा, नागौर , कुचामन, डीडवाना वह ब्यावर जिले के कर्मचारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया । अजमेर जिले की पेंशन समाज की सभी 14 उप शाखों के पेंशनर का प्रदर्शन सफल व सार्थक रहा। पेंशनर्स का प्रदर्शन गरिमा में वह शालीनता की सीमा में सर्वोपरि रहा। पेंशनर को बजट घोषणा में 5:10 V15 परसेंट की उनकी मांग को राज्य सरकार ने स्थान नहीं देने से पेंशनर्स आक्रोशित थे। पेंशनरों के एकीकृत महासंघ के साथ समर्थन दिए जाने से धरना सफल हो सका । एकीकृत महासंघ के श्रीकांत कुमार शर्मा, गजेंद्र सिंह राठौड़ व पेंशन समाज केसरी कश्मीर सिंह ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की कल्याणकारी राज्य की अवधारणा की अनदेखी को आंदोलन का कारण बताया। राज्य के पेंशनर यदि आंदोलित है तो इसका कारण कहीं ना कहीं तो सरकार की जवाब दे ही को बयां करती है। धरने को श्रीनगर उप शाखा अध्यक्ष शिव शंकर सिंह , सरवाड़ अध्यक्ष रूपचंद पांडे, नसीराबाद अध्यक्ष गजानन शर्मा ने भी संबोधित किया। अपनी वेदना को अपने ओजस्वी भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया । राज्य पेंशनर्स के अविश्वसनीय वह अकल्पनीय उपस्थिति धरने का प्रमुख बिंदु रही । धरना प्रदर्शन के पश्चात संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।


