DESH KI AAWAJ

राजस्थान सरकार प्रारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्तोदय सम्बल पखवाड़ा शिविर में बेटी जन्मोत्सव, फारकिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लगे शिविर में ग्रामीणों ने उठाया लाभ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। श्रीनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत फारकिया में मंगलवार को राजस्थान सरकार की पंडित दीनदयाल उपाध्याय अत्योदय संबल पखवाड़े का शुभारम्भ हुआ। आयोजित शिविर में जिला प्रशासन व उप निदेशक महिला अधिकारिता के निर्देशन में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम, एक पौधा मेरे नाम से मेरे लिए एवं नारी की चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी देबीलाल यादव ने केक काटकर बालिका को खिलाया व उसकी माँ को चुनरी ओढ़ाकर मंगल कामना के साथ बधाई भी दी और बताया की बेटियाँ घर की शान ही नहीं हम सबका मान होती है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक, तहसीलदार ममता यादव , विकास अधिकारी महेश चौधरी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राकेश कटारा, महिला अधिकारिता से अभिषेक मंडिया सहित कई महिला पुरुष उपस्थित थे।

admin
Author: admin