DESH KI AAWAJ

बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार को घेरा राहुल गांधी ने

पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत / मुड़ावर

बढ़ती मंहगाई गिरती अर्थव्यवस्था और बेतहाशा बेरोजगारी को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी ” महंगाई हटाओ महारैली

आज रविवार मुण्डावर विधानसभा से पीसीसी सचिव ललित यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
ललित यादव ने बताया कि जयपुर में आयोजित राष्ट्रव्यापी रैली में लाखों की संख्या में गांव ढाणी में बैठे लोगों ने भाग लिया।।
और केन्द्र सरकार कि नितियों का विरोध किया। इतनी बड़ी संख्या में मुण्डावर विधानसभा से रैली में शामिल होने पर लोगों का आभार जताया।
इस मौके पर जिला पार्षद भीमराज यादव, नीमराना सरपंच संघ अध्यक्ष उमाशंकर यादव, ततारपुर सरपंच रविन्द्र उर्फ बिल्लू यादव, एमपीएस योगेश शर्मा, कैप्टेन मोतीलाल, कृष्ण यादव समाजसेवी, मामचंद पदमाड़ा, मनोज मीणा, माडूराम बेहरोज, रणधीर पंच, सुन्दर लाल पटवा, रामू पूर्व डेलीगेट, अमरसिंह बाबूजी, भूप पंच, दलीप पंच, विनोद शर्मा आदि शामिल हुए।

admin
Author: admin