प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ से वर्चुअल माध्यम से पुष्कर वासियों को करेंगे सीधा संबोधन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
पुष्कर नगरी होगी मोदी मय
प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ से वर्चुअल माध्यम से पुष्कर वासियों को करेंगे सीधा संबोधन
5 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे
मोदी जुड़ेंगे तीर्थ नगरी पुष्कर से
विधायक रावत को प्रधानमंत्री मोदी के सीधे पुष्कर वासियों को संबोधन से पुष्कर शहर के विकास को शीघ्र पंख लगने की उम्मीद
अजमेर । पुष्कर के विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव राज्य मंत्री राजस्थान सरकार सुरेश सिंह रावत ने बताया कि, दिनांक 5 नवंबर 2021 को देश के ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ दौरा प्रस्तावित है। जहां प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ भगवान की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात प्रधानमंत्री मोदी प्रात: 9:00 बजे जगतपिता ब्रह्मा की पावन नगरी पुष्कर के साधु-संतों, पुरोहितों एवं पुष्कर वासियों को ब्रह्मा मंदिर चौक में वर्चुअल माध्यम से सीधा संबोधित करेंगे।
इस वर्चुअल संबोधन में पुष्कर से विधायक सुरेश सिंह रावत सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, अजमेर शहर जिला अध्यक्ष प्रियशिल हाडा, पुष्कर न.पा.चेयरमैन कमल पाठक एवं पुष्कर शहर के साधु-संत, तीर्थ पुरोहित, भाजपा कार्यकर्ता व प्रबुद्ध नागरिक गण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ेंगे।
पुष्कर तीर्थ नगरी में प्रधानमंत्री के सीधे संबोधन की सूचना प्राप्त होते ही चारों और हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। पुष्कर वासी प्रधानमंत्री से सीधे संबोधन की प्रतीक्षारत है ।

