DESH KI AAWAJ

23 साल तक पाकिस्तान जेल में बन्द रहे,प्रहलाद सिंह आये अपने वतन

23 साल तक पाकिस्तान की जेल में बंद रहे सागर जिले के घोषी पट्टी निवासी श्री प्रहलाद सिंह राजपूत की रिहाई के बाद उनके भाई वीर सिंह की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने भाई की रिहाई के लिए किए गए प्रयासों के लिए मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया।

श्री प्रहलाद सिंह राजपूत को आज पाकिस्तान की जेल से रिहा कर शाम 5.10 बजे बाघा-अटारी बार्डर पर तैनात भारतीय सेना के सुपुर्द किया गया। तत्पश्चात सेना ने उन्हें सागर जिले के गौरझामर थाना के सब इंस्पेक्टर श्री अरविंद सिंह,आरक्षक श्री अनिल सिंह और प्रहलाद के भाई वीर सिंह के हवाले किया।

Collector Sagar
PROjansampark Sagar

admin
Author: admin