DESH KI AAWAJ

देरांठू कोटा रोड स्थित खेत में मिले अज्ञात शव का शिख्नात के अभाव में पुलिस ने कराया अन्तिम संस्कार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के देरांठू कोटा चौराहे के निकट रोड से 500 मीटर अन्दर महावीर दाधीच के खेत में मिले शव की शिख्नात नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात हिन्दू रीति से दाह संस्कार करवा दिया। मामले के अनुसार गत रविवार को शव मिला था। जिस पर नसीराबाद सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नसीराबाद चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवा कर शव की पहचान हेतू सभी सोसल मीडिया गुर्फो व अन्य थानों में शव की फोटो भिजवाकर शिख्नात के प्रयास किए। लेकिन तीन दिन बाद तक भी शव की शिख्नात नहीं होने व शव के खराब होने के कारण पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद भारत विकास परिषद के सदस्यों व नगरपालिका के कर्मचारियों के सहयोग से रामसर रोड स्थित मुक्ति धाम पर हिन्दू रीति के अनुसार दाह संस्कार करवा दिया।

admin
Author: admin