नसीराबाद में मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन की सीएलजी सदस्यों के साथ हुई बैठक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। मोहर्रम पर्व को लेकर नसीराबाद सिटी पुलिस स्टेशन परिसर में सीएलजी सदस्यों के साथ पुलिस प्रशासन ने मीटिंग आयोजित की । अजमेर एसपी के दिशा-निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक जनरैल सिंह के नेतृत्व में मुस्लिम और हिंदू समाज के लोगों को जुलूस के रूट और समय की जानकारी दी गई। पुलिस ने सभी से शान्ति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। जिस पर दोनों समुदायों ने भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिया। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और किसी भी समस्या में तुरंत पुलिस से संपर्क करने को कहा है।


