DESH KI AAWAJ

देरांठू में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्तोदय सम्बल पखवाड़ा शिविर में मनाया बेटी जन्मोत्सव

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। श्रीनगर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत देराठू में बुधवार को राजस्थान सरकार की पंडित दीनदयाल उपाध्याय अत्योदय संबल पखवाड़े के शुभारम्भ और तत्वाधान में जिला प्रशासन व उप निदेशक महिला अधिकारिता के निर्देशन में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम, एक पौधा मेरे नाम से मेरे लिए एवं नारी की चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी देबीलाल यादव ने केक काटकर बालिका को खिलाया व उसकी माँ को चुनरी ओढ़ाकर मंगल कामना के साथ बधाई भी दी और बताया की बेटियाँ हर घर की शान ही नहीं हम सबका मान होती है । इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव सहित ग्राम पंचायत प्रशासक विजेंद्र सिंह राठौड़, तहसीलदार ममता यादव , विकास अधिकारी महेश चौधरी, महिला अधिकारिता से अभिषेक मंडिया सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पंचायत प्रांगण में एक पौधा मेरे नाम लगाकर सभी आमजन को वृक्ष लगाने हेतू प्रेरित किया।

admin
Author: admin