DESH KI AAWAJ

भटियाणी मार्ग की रपट पर ऊंचाई होने व पानी के तेज बहाव ने बनाया साईड में रास्ता, सड़क हुई क्षतिग्रस्त, रास्ता हुआ बन्द , ग्रामीण हो रहे हैं परेशान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के कोटा चौराहे के भटियाणी मार्ग स्थित रपट पर तेज बारिस से आये पानी के कारण रपट की ऊंचाई ज्यादा होने से पानी ने अलग रास्ता बना लिया। जिससे सड़क टूट गई , वह भटियाणी का रास्ता बन्द हो गया। इस रपट पर पिछले वर्ष विधायक मद से मंजूर राशि से पाईप लगाकर पुलिया बनाई गई थी। लेकिन कार्य संतोषजनक नहीं होने से पहली बारिश में पुलिया धराशाई हो गई। जिससे पिछले वर्ष भी भटियाणी से आने जाने वाले ग्रामीणों को काफी समय तक झडवासा होकर आना जाना पड़ा था। इस बार भी तेज बारिश होने व रपट की ऊंचाई ज्यादा होने से आये पानी के प्रेशर ने रपट की साईड में अलग से रास्ता बना लिया,जिससे भटियाणी आने जाने का मार्ग बन्द हो गया। चार दिन पूर्व ग्राम के समाजसेवी मुकेश चौधरी सहित ग्रामीणों ने चलते पानी में मेहनत कर जेसीबी से पाईप लगाकर ऊपर मिट्टी डाल रास्ता सही किया, लेकिन दुसरे ही दिन आई तेज बारिश ने वापस पाईप को बहा कर रास्ता बना लिया, जिससे रास्ता वापस बन्द हो गया। जिस पर रविवार को नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव, तहसीलदार ममता यादव आदि ने निरीक्षण कर रास्ते को देखा व सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद तेला, समाजसेवी मुकेश चौधरी से बात कर रास्ते को पुनः सही करवाने हेतु सरपंच प्रतिनिधि को ठेकेदार को बुलाकर रास्ते को सही करवाने के निर्देश दिए।

admin
Author: admin