रामपुरा में पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के चौथे दिन, शुक्रवार को श्रध्दालुओं ने फिर हवन यज्ञ कर कमाया पुण्य, और मंदिर में सजी स्वचलित झाकियां
रामपुरा में पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के चौथे दिन, शुक्रवार को श्रध्दालुओं ने फिर हवन यज्ञ कर कमाया पुण्य, और मंदिर में सजी स्वचलित झाकियां
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित लोहरवाड़ा के ग्राम रामपुरा में प्रजापत समाज के श्री यादें माता के भव्य मंदिर का नवनिर्माण की प्राणप्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चौथे दिन मंदिर निर्माण के मुख्य संरक्षक रतन लाल प्रजापत के सानिध्य मे 22 जोड़ों ने गुरुवार को पांच कुंडीय यज्ञ में सम्मिलित होकर आचार्य रामरतन शर्मा द्बारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी और यज्ञ में सम्मिलित श्रध्दालुओं ने पुण्य कमाया।
यह कार्यक्रम प्रातः 8.15 बजे शुरू हुआ जो शाम 4 बजे आरती की गई । साथ ही यादें मंदिर में एक देखने काबिल स्वचलित झांकी भी सजाई गई जो यह दर्शाती है कैसे यादें माँ ने मिट्टी के घड़ों के पकने वाले आव से जलती हुई बिल्ली को बच्चाया।


