DESH KI AAWAJ

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़ , दोब- बेल पत्र चढाने के साथ कर रहे हैं भोलेनाथ का अभिषेक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के सभी शिवालयों पर शिव भक्तों की अल सुबह से ही भीड़ उमड़ रही है। मन्दिरों में भक्त गण शिव की दोब , आंकड़ा, बैर , पुष्प व माला चढ़ाकर शिव की पूजा कर अभिषेक कर रहे हैं।
नसीराबाद क्षेत्र देरांठू के बगीची बालाजी स्थित शिव मंदिर , तलाई स्थित शिव मंदिर, बासक बाबा धाम स्थित शिव मंदिर पर सत्संग कार्यक्रम हो रहे हैं । बामणिया बालाजी धाम स्थित शिव मंदिर पर भी अल सुबह से ही शिव परिवार की पूजा करने हेतु नसीराबाद सहित आस पास के ग्रामीण अंचल से महिलाये परिवार सहित आकर पूजा कर रही है। वही बामणिया बालाजी आये नसीराबाद पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने भी अपने स्टाफ के साथ शिव परिवार की पूजा कर अभिषेक किया।

admin
Author: admin