DESH KI AAWAJ

देरांठू के लम्बा बालाजी स्थित शक्ति सदन पर 30 जुलाई को होगी 1100 महाशिवलिंग की पूजा व सहस्त्र जलधारा, भक्त गण लायेंगे पुष्कर से डाक कांवड़

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बे के लम्बा बालाजी मोहल्ला में स्थित शक्ति सदन पर 30 जुलाई को 1100 महाशिवलिंग की पूजा के साथ सहस्त्र जलधारा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक हंसराज माली ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन संत महन्त रामदास त्यागी खारी का लाम्बा व संत महन्त रामदास त्यागी बालाजी धाम के शुभआशिर्वाद से कराया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 29 जुलाई को पुष्कर से डाक कांवड़ यात्रा, रात्रि में भजन संध्या, 30 जुलाई को प्रातः 1100 शिवलिंग का महापूजन व उसके पश्चात सहस्त्र जलधारा होगी। वहीं शाम 4 बजे महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया जायेगा।

admin
Author: admin