राष्ट्रीय डाक्टर डे पर एक जुलाई को मेडिकल कॉलेज के सभागार में समग्र स्वास्थ्य की औरू एलोपैथी, आयुर्वेद एवं योग का सामंजस्य तथा एकीकरण विषय पर संगोष्ठी आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर, में राष्ट्रीय डॉक्टर डे, 1 जुलाई, 2025, के उपलक्ष में समारोह भीमराव अम्बेडकर सभागार, मेडिकल कॉलेज में “समग्र स्वास्थ्य की ओर – एलोपैथी, आयुर्वेद, एवं योग का सामंजस्य तथा एकीकरण” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य डॉ अनिल सांवरिया ने बताया कि इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि “पतंजलि आयुर्वेद” के अध्यक्ष एवं सीईओ, आचार्य श्री बालकृष्ण जी है। श्री बालकृष्ण जी ने आयुर्वेद के क्षेत्र में एक अप्रतिम ख्याति प्राप्त की है तथा स्वामी रामदेव जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनाई है। यह अजमेर का सौभाग्य है कि इतने ख्यात नाम व्यक्तित्व का इस धरा पर आग़मन हो रहा है। आरएमसीटीए के अध्यक्ष डॉ संजीव महेश्वरी ने बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वासुदेव देवनानी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष, राजस्थान सरकार करेंगे, विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनीता भदेल, विधायक अजमेर दक्षिण, डॉ अनुराग वार्ष्णेय, विभागाध्यक्ष, पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन हरिद्वार, तथा डॉ सलिल महेश्वरी, उपमुख्य चिकित्सा प्रभारी, योग ग्राम, हरिद्वार, होंगे। इस कार्यक्रम में समस्त वक्ता योग, आयुर्वेद, एवं एलोपैथी के सामंजस्य एवं एकीकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आगे की संभावनाओं पर गहन विचार विमर्श करेंगे तथा दिशा निर्देश भी प्रदान करेंगे। आरएमसीटीए सचिव डॉ पूजा माथुर ने बताया कि इस कार्यक्रम में आइडिया आफ सेल्फ फाउंडेशन, अजमेर, के द्वारा जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को डॉक्टर्स डे पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही फाऊंडेशन फ़ॉर एडवांसमेंट, इंटीग्रेशन, ट्रस्ट एंड हार्मनी (FAITH) के पदाधिकारियों द्वारा चिकित्सालय के समर्पित वरिष्ठ चिकित्सकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में डॉ प्रकाश डीडवानिया द्वारा प्रायोजित पुरस्कारों का भी वितरण किया जाएगा!
यह कार्यक्रम राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन की अजमेर शाखा द्वारा आयोजित किया गया है जिसमें मेडिकल कॉलेज के समस्त संकाय सदस्य, स्नातक एवं स्नातककोतर छात्र-छात्राएं तथा नर्सिंग छात्र छात्राएं सम्मिलित होंगे।

