DESH KI AAWAJ

नसीराबाद में अब अवैध रूप से पशुवध करने और अवैध बुचडखाने चलाने वालों की खैर नहीं- CEO साकिब आलम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी ने नसीराबाद शहर के वार्ड संख्या 4 बडी मंडी सहित मुकेरी मोहल्ला क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर अवैध पशुवध करने वालों को सख्त चेतावनी दी । छावनी परिषद नसीराबाद के मुख्य अधिशासी अधिकारी (CEO) मोहम्मद साकिब आलम ने स्वच्छता और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत वार्ड संख्या 4 बड़ी मंडी एवं मुकेरी मोहल्ला क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया व अवैध पाड़ा पशु वध करने वालों पर सख्त रुख अपनाने की बात कही ।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि क्षेत्र में अवैध पशु वध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की हिदायत दी । CEO ने मौके पर मौजूद दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को हिदायत दी कि मटन, चिकन या अन्य किसी भी मांस की अवैध कटाई और अवैध बिक्री पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
यदि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित या अवैध तरीके से पशु वध (Illegal Slaughtering) में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखना अनिवार्य है और कचरा खुले में फेंकने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीईओ आलम ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखें ताकि कोई भी अवैध गतिविधि संचालित न हो सके। इस दौरान छावनी परिषद के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin