DESH KI AAWAJ

सीटेट में आवेदन के लिए अब कुछ ही दिन रह गए हैं शेष, लॉस्ट डेट में अप्लाई वाले इस बात का ध्यान रखें विशेष

केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) एग्जाम के लिए अंतिम तारीख 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरा किया जा सकता है। दिसंबर महीने में इसके एग्जाम का आयोजन किया जाना है।  

सेंट्रल टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट (CTET Exam 2021) के आवेदन की अंतिम तारीख बेहद नजदीक आ चुकी है। ऐसे में वे उम्मीदवार जो इस पात्रता परीक्षा के लिए अभी तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। बता दें कि  केन्द्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए सितंबर माह की 20 तारीख से आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसके लिए लॉस्ट डेट 19 अक्टूबर 2021 निर्धारित है। ऐसे में इस एग्जाम के लिए प्रतियोगी अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं, जिसके लिए महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक आवेदन फार्म में हुई गलती में सुधार करने का भी मौका दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से शुरू होगी और 13 जनवरी 2022 तक परीक्षा चलेगी। जिसकी तैयारी करने वाले प्रतियोगी के पास इसकी लिखित परीक्षा की पक्की तैयारी करने के लिए बहुत ही कम समय बचा हुआ है ऐसे में अगर आप भी घर बैठे अपनी सीटीईटी की फ्री में पक्की तैयारी व पूरे कोर्स का कंप्लीट रीविजन करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम के जरिए उपलब्ध कराए जा रहे इस FREE CTET Course  को ज्वॉइन कर सकते हैं।

लॉस्ट डेट में आवेदन करते समय रखें इस बात का ध्यान 

  • अगर आप किसी कारणवश अभी तक केन्द्रीय पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएं हैं लेकिन अब ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करने की सोच रहे हैं तो आपको नीचे बताई जाने वाली बातों का खासा ध्यान रखना होगा। 
  • इस एग्जाम के लिए पंजीकरण 19 अक्टूबर रात 11: 59 तक ही किया जा सकेगा जबकि आवेदन शुल्क 20 अक्टूबर 2021 को 3:30 बजे तक ही जमा किया जा सकेगा। 
  • आवेदन करने से पहले यह तय जरूर कर लें कि पेपर-I के लिए आवेदन करना है या पेपर-II अथवा दोनों एग्जाम के लिए क्योंकि करेक्शन डेट में अभ्यर्थी केवल उन्हीं पेपर में गलती सुधार सकते हैं, जिसकी फीस अभ्यर्थी द्वारा की गई होगी।सर्वर डाउन होने की स्थिति में उम्मीदवार फीस सबमिट करने के बाद आवेदन फार्म प्रिन्ट जरूर करें। 
  • अगर स्टूडेंट्स ने ऑफलाइन फीस का भुगतान किया हो तो लॉस्ट डेट से पहले उसे फीस अपडेशन करना होगा। यानि बैंक द्वारा जारी चालान नंबर को फार्म में भरकर कर आवेदन फार्म पूर्ण करना होगा। ऐसा न करने पर अभ्यर्थी की दावेदारी अपूर्ण मानी जा सकती हैं।  

करें CTET की फ्री में पक्की तैयारी 

अगर आप भी इस पात्रता परीक्षा  में शामिल होने जा रहे हैं, तो अपने एग्जाम की पक्की तैयारी के लिए अभ्यर्थी आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करके इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे  CTET – पेपर 1 टीचिंग चैंपियन बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 120 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, वीकली टेस्ट सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप। 

admin
Author: admin