पूर्व सरपंच मुखिया पद पर किया नॉमिनेशन
पूर्व सरपंच मुखिया पद पर किया नॉमिनेशन
बेगूसराय से राजीव कुमार कि रिपोट
बिहार मे हो रहे त्रिस्तीय पंचायत चुनाव को लेकर बरौनी प्रखंड अंतर्गत लोगो के बीच चुनाव मे खड़े होने के लिए बड़े छोटे लोगो के बीच होड़ लगी हुई है। बरौनी प्रखंड के पिपरा पंचायत मे मुखिया बनने के लिए बड़े- बड़े लोग अग्रसर देखे जा रहे है। लेकिन चर्चा है कि जिन्होने पंचायत के अंदर आज तक किसी भी तरह से जनता की सेवा से दूर रहे , वैसे लोग भी चुनावी होर मे शामिल हो रहे है। चर्चा यह भी है कि जिन्होने कुर्सी पाकर सिर्फ अपनी स्वार्थ की पूर्ति की। और आम लोगो पर अपनी दबंगै दिखाइ, आज वह भी बड़ी शान से अपनी अम्मीदवारी देकर अपनी जीत का स्वप्र देखने मे मशगूल नजर आते है।
शनिवार को मुखिया पद की उम्मीदवारी को लेकर एक ऐसा हुजूम देखा गया जिसे देखते ही लोगों के होश उड़ गये। कि आखिर यह कौन सा उम्मीदवार है, जिनके साथ हजारो लोगो के भीड़ देखी जा रही है।
जब लोगो ने उम्मीदवार को देखा तो आश्चर्यचकित रह गए। कि जिसने सरपंच पद पर रह कर आम जनों को न्याय का रास्ता दिखाया , आज वह मुखिया पद का उम्मीदवार बनने जा रहा है। नॉमिनेशन करके बाहर आने पर पंचायत के पूर्व सरपंच सुरेन्द्र महतो ने पत्रकारो को बताया कि मैने जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करने मे कभी चूक नही की। हर संभव न्याय दिलाया। जिस कारण मेरे कर्म से खुश होकर पंचायत की जनता ने अब मुझे मुखिया पद पर खड़ा किया है। जब उन्होने हम पर भरोशा किया है, तो यह सेवक उनके भरोसे पर हर संभव खड़ा उतरने का प्रयास करूगा। पिपरा पंचायत मे पुर्व सरपंच ने जब मुखिया पद पर नॉमिनेशन किया तो अन्य उम्मीदवार की बीच खलबली मच गई। कि यह कैसा हो गया। आखिर इससे टक्कर लेना लोहे की चना चबाने जैसा होगा।

