DESH KI AAWAJ

नसीराबाद एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में छात्र संघ चुनाव करवाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद में (NSUI) एनएसयूआई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेशभर में छात्र संघ चुनाव बहाल कराने की मांग की है । एनएसयूआई के पूर्व जिला महासचिव एवं नसीराबाद के पूर्व पार्षद एडवोकेट प्रशान्त कुमार मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 3 वर्षों से राज्य में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं, छात्रसंघ चुनाव राजनीति एवं छात्र राजनीति की प्रथम सीढ़ी है, छात्र राजनीति से जुड़कर ही अपना राजनीतिक भविष्य खोजते है। ज्ञापन में बताया कि आपको भी विविध होगा कि वर्तमान में कई विधायक और सांसद भी छात्र राजनीति से जुड़कर ही संसद और विधानसभा में जाकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शर्मा से शीघ्र छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने और पूरे राजस्थान के छात्रों की मांग को पूरा कराने की मांग की है।

admin
Author: admin