DESH KI AAWAJ

नसीराबाद शहर भाजपा मण्डल के कार्यकर्ता नगर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण से सम्बन्धित कार्यों में आमजन का कर रहे हैं सहयोग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद शहर भाजपा मंडल के अध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में व वरिष्ठ नेता वैभव तेला द्बारा वर्तमान में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों के लिए पार्टी के द्वारा नियुक्त किए गए बूथ लेवल एजेंट और पदाधिकारीयो को उपरोक्त कार्य को और अधिक गति प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देशित किया।
जिससे यह कार्य समय बाद रूप से पूरा किया जा सके। अध्यक्ष यादव ने बताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के कार्य के लिए सदैव तैयार एवं तत्पर रहते हैं, इसी की बदौलत नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र, अजमेर लोकसभा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य के साथ अग्रणी है।बैठक में वैभव तेला,महेंद्र पथरिया, दिनेश बोहरा,नितिन शर्मा, संदीप यादव, धनराज जटोलिया, शम्भू साहू,अनिल वर्मा, रूपचंद तंवर, महेंद्र डाबी,शानू शर्मा, काली बाबानी ,पूजा यादव, सरोज बिस्सा, त्रिलोक यादव,रामदेव कराडिया, हेमराज डाबी, प्रकाश शर्मा, दीपक साहू, संजय मेहरा, परीक्षेवर गुस्सर , संजय रेसवाल, जय किशन बाबानी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

admin
Author: admin