DESH KI AAWAJ

विश्व योग दिवस पर नसीराबाद छावनी परिषद द्बारा योगाभ्यास कार्यक्रम किया आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। विश्व योग दिवस पर छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का आगाज़ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर यादव ने धनवंतरी भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया । इस मौके पर मुख्य अधिशासी अधिकारी डाक्टर नीतीश गुप्ता और मनोनीत सदस्य सुशील कुमार ग़दिया मौजूद रहे । पहले सैन्य क्षेत्र स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाना था , किंतु अनवरत बरसात के कारण उक्त योगाभ्यास कार्यक्रम गांधी चौक क्षेत्र स्थित छावनी परिषद के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। जिसमे बारिश के मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में स्त्री पुरुषों और युवाओ सहित नागरिक क्षेत्र तथा छावनी के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया । इस अवसर पर अजमेर से पधारे योग गुरू विश्वास पारीक ने अपने कुशल निर्देशन में सभी को योग की विभिन्न क्रियाओं का अध्यास कराया और जीवन में योग का महत्व बताते हुए रोजाना योग करने हेतु प्रेरित किया।

admin
Author: admin