DESH KI AAWAJ

नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा चमड़े के 3 अवैध गौदामो पर की कार्रवाई, अवैध गौदामो को जेसीबी से किया ध्वस्त

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा शुक्रवार को चमड़े के 3 अवैध गोदामों पर कार्रवाई की गई।
यह कार्यवाही रावण मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम के पास स्थित चमड़े के 3 अवैध गोदाम के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। यह गोदाम अवैध रूप से निर्मित था और बिना किसी अनुमति के चलाया जा रहा था।
छावनी परिषद के निर्देशानुसार, इस अवैध निर्माण को परिषद की जेसीबी मशीन के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अवैध गतिविधियों को रोकना और सार्वजनिक भूमि का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ एक कठोर संदेश देना है।
छावनी परिषद भविष्य में भी इस प्रकार के अवैध निर्माणों और गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी। परिषद ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नगर में वे किसी भी प्रकार का अवैध कार्य न करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी इसी प्रकार की सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह कार्रवाई छावनी क्षेत्र में कानून व्यवस्था और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

admin
Author: admin