DESH KI AAWAJ

नसीराबाद भाजपा मण्डल ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। भाजपा मंडल नसीराबाद द्वारा
“एकात्म मानववाद” के प्रणेता,
गरीब-निर्धन के हित चिंतक,
समाज के पथ-प्रदर्शक,
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमति सरिता गैना के नेतृत्व में मनाई गई। जिसमे पंडित जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि
हम सब मिलकर पंडित दीनदयाल जी के विचारों को आत्मसात करें,
और “अंत्योदय” के पथ पर बढ़ते हुए
समाज व राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र पथरिया, नितिन शर्मा, दिनेश बोहरा, भाजपा उपाध्यक्ष संदीप यादव , सतीश पारचे, रोहिताक्ष शर्मा, शानू शर्मा, नवाब कुरैशी, महेंद्र डाबी, नेमीचन्द खींची, रूपचन्द तंवर, संजय मेहरा, प्रकाश शर्मा, इस्लामुद्दीन क़ुरैशी, पुष्पेंद्र सिंह शेखावत,भगवान दास दपक्यावर, बृजेश बिस्सा, विनोद कोली आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

admin
Author: admin