नगरपालिका पालिका इटावा को बहुत जल्द मिलेगा पालिका भवन-विधायक मीणा
नगरपालिका पालिका इटावा को बहुत जल्द मिलेगा पालिका भवन-,विधायक मीणा
रिपोटर सुरेश पारेता
नगरपालिका इटावा बोर्ड की बैठक सम्पन्न,नगर के विकास एवं साफ सफाई के लिए निर्णय
इटावा 1 अक्टूबर
नगरपालिका इटावा कि बोर्ड की बैठक का आयोजन कल चैयरमेन रजनी सोनी कि अध्यक्षता में अम्बेडकर भवन में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रामनारायण मीणा, विधायक पीपल्दा भी मौजूद रहे।
बैठक में नगर के विकास कार्य,केंद्र व राज्य सरकार की फ्लेगषिप योजना,प्रशासन शहरों के संग अभियान, दशहरा पर्व पर मेला आयोजन,साफ सफाई आदि से सम्बंधित कार्य पर चर्चा कर प्रस्ताव लिये गये।
राकेश बैरवा पार्षद वार्ड 20 ने कहा कि गुमानपुरा व मालियों कि बाडी मे सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाये।
निकिता पारेता पार्षद ने कहा कि नगरपालिका की सरकारी भूमि पर प्रभावशाली लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है जिन को बेदखल किया जाए
वार्ड नंबर 7 में हरिजन समाज की धर्मशाला पर कब्जा हो रहा है कब्जे से मुक्त कर समाज के सुपुर्द किया जाए
महेश बैरवा पार्षद ने कहा कि प्रशासन शहरों के अभियान में पट्टे के साथ साल लगाना होने वाले ब्लूप्रिंट के नाम पर लोगों से हजारों के की राशि वसूली जा रही है जिन पर रोक लगाई जाए
दिनेश मीणा ने कहा कि नगर के कच्चे रास्तों पर सीसी रोड का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए
रागिनी पारेता ने कहा कि मेरे स्वयं के वार्ड में अभी तक भी नगर पालिका द्वारा कोई भी विकास का कार्य नहीं किया गया है और वार्ड में साफ सफाई की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जाए
भेरू लाल गुर्जर ने कहा कि बोर्ड की बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया जाए ताकि आमजन की समस्या का समाधान किया जा सके
शिवलाल पारेता ने कहा कि फतेहपुर रास्ते पर सरकारी जमीन पर पाक बनाया जाए। पंचायत समिति के पीछे स्थित सरकारी जमीन पर व्यक्ति विशेष द्वारा कब्जा किया गया है
उक्त भूमि से कब्जा धारा को हटाकर वहां पर एक पार्किंग की व्यवस्था की जाए
शुभम जांगिड ने कहा कि मेरे वार्ड में 15 दिन से साफ सफाई नहीं हो रही है सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर वार्ड में सफाई व्यवस्था की जाए
पीपल्दा विधायक रामनारायण मीणा ने कहा कि हम सभी को नगर के विकास के लिए एकजुट होना चाहिए। आपसी भेदभाव को बुलाकर हमें नगर के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। सरकार नगर के विकास कार्य के लिए हर संभव मदद करने को तैयार हैं 1 साल के अंदर इटावा नगर मे नगर पालिका के लिए एक नया भवन मिलने जा रहा है जिसका शिलान्यास बहुत जल्द ही पूर्ण।
चेयरमैन रजनी सोनी ने कहा कि हम सभी पार्षदों को मिलकर नगर की साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।
विधायक रामनारायण मीणा इटावा दौरे पर रहे जिसके चलते ग्राम पंचायत बोरदा व सिनोता के समस्या सुनी। इस मौके पर इटावा एसडीएम रामअवतार बरनाला इटावा सहायक अभियंता खातोली थाना अधिकारी रामेश्वर प्रसाद खोड़ावदा हंसराज मीणा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मीणा नीमसरा मौजूद रहे।

