DESH KI AAWAJ

झडवासा में शाला विकास और प्रबंधन समिति की मासिक बैठक हुई आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती झड़वासा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को उपप्रधानाचार्य सीमा स्वामी की अध्यक्षता में शाला विकास और प्रबंधन समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में शाला विकास और प्रबंधन समिति के पटल पर प्रभारी रामदेव जांगिड़ द्वारा पूर्व बैठकों व विद्यालय में विभिन्न योजनाएं व अन्य गतिविधियों की जानकारी दी व विद्यालय विकास के लिए 6 से 18 वर्ष के बच्चों का नामांकन कराने, अनियमित बच्चों को विद्यालय भेजने हेतु अभिभावकों को प्रेरित करना, खेल मैदान में विद्यालय प्रांगण में हरयालो राजस्थान के तहत लगाए गए पौधों की सुरक्षा, डीबीटी योजना के लिए बच्चों के आधार व जनआधार की आसमानताओं को दूर करने, 6 से 18 तक के बच्चों के नामांकन कराने व कक्षा 6 से 12 के तक बच्चों का प्रथम परख में प्राप्त अंको की जानकारी संबन्धित अभिभावकों को लेकर पेटीएम आयोजन करने जैसे प्रस्ताव लिए गए
इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षिका दीपा, अनीता जैन, चिरंजीलाल, विष्णु सिंह, ग्यारसी लाल खारोल, नारायण फारक आदि उपस्थित थे।

admin
Author: admin