नसीराबाद उपखण्ड कार्यालय में क्षेत्र के समस्त बैंक शाखा प्रबंधक व ब्लाक अधिकारीगणो की बैठक हुई आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड कार्यालय पर उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद देवीलाल यादव की अध्यक्षता में उपखण्ड क्षेत्र नसीराबाद में स्थित समस्त बैंक शाखा प्रबंधकगण व ब्लाॅक अधिकारीगण के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारीगण के साथ जनहित हेतु चलाई जा रही पीएम जनधन योजना/पीएम सुरक्षा बीमा योजना/पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना/अटल पेंशन योजना से प्रत्येक ग्राम पंचायत पर आयोजित कैंपों में जन-जन को लाभान्वित किये जाने संबंधी दिशानिर्देश प्रदान किये गयें व उपरोक्त योजनाओं में अधिक से अधिक से प्रगति लाने बाबत् दिशानिर्देश दिये गये। इसके साथ ही उपस्थित ब्लाॅक अधिकारीगण को कैंप दिवसों में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराये जाने बाबत् दिशानिर्देश दिये गये।


