DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने पर मनचले को किया पुलिस के हवाले

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/ अजमेर

नसीराबाद मे स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने पर मनचले को किया पुलिस के हवाले

अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना अंतर्गत ग्राम नांदला मार्ग पर गुरुवार दोपहर को स्कूल से घर जा रही एक छात्रा के साथ एक युवक द्वारा अश्लील फब्तियां कसने और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए पीछा करने पर छात्रा के परिजनों ने युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी । जिसकी जानकारी राहगीरों को चलने पर राहगीरों ने भी आरोपी युवक को सबक सिखाया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी युवक ग्राम फ़ारकिया निवासी शंकर सिंह रावत को पकड़ कर पुलिस थाना लेकर आई जहां पर सदर थाना अधिकारी राजेश मीणा मामले की जांच में जुटे।

admin
Author: admin