DESH KI AAWAJ

उज्जैन से खाटू तक दण्डवत यात्रा करने वाले महाराज ऋषभ का श्रीनगर मे हुआ आगमन, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

उज्जैन से खाटू तक दण्डवत यात्रा करने वाले महाराज ऋषभ का श्रीनगर मे हुआ आगमन, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्रीनगर कस्बे में उज्जैन से खाटू तक दण्डवत यात्रा करने वाले वृंदावन धाम से महाराज ऋषभ ठाकुर रविवार को श्रीनगर पहुँचे। श्रीनगर पहुचने पर श्याम प्रेमियो ओर कस्बेवासियों ने ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। महाराज ने अपनी दण्डवत यात्रा के दौरान मेटी पर लेटते हुए चल रहे थे। महराज ने बताया की उन्होंने महाकाल उज्जैन के दर्शन कर 16 मार्च को अपनी यात्रा की शुरुआत की। हर दिन वह करीब 7 किमी ओर अधिकतम 28 किमी रही । जिनमे करीब 15 घन्टे उन्होंने लगातार यात्रा की । 117 दिन बाद वह श्रीनगर पहुँचे। महाराज ने बताया की श्याम प्रेमियो ओर ठाकुरजी के आशीर्वाद से उन्हें किसी तरह से अपनी यात्रा के दौरान कोई समस्या नही आई।

दण्डवत यात्रा के दौरान मेटी बिछाने के लिए दौड़ते है भक्त

श्रीनगर कस्बे में दण्डवत यात्रा करते आने वाले ऋषभ ठाकुर महाराज के आगे से आगे सेवादारों की मेटी बिछाने की होड़ मची रहती है। आगे आगे कोई सेवादार रोड पर मेटी पर झाड़ू तो कोई मेटी की सफाई करते हुए चलते है ओर आगे स्वयं ठाकुर चलते है।

लड्डू गोपाल को रखते है साथ

श्रीनगर कस्बे में उज्जैन से खाटू तक दण्डवत यात्रा करने वाले ऋषभ ठाकुर महाराज अपने साथ लड्डू गोपाल को रखते है जिसे वह अपने बाबू के नाम से उद्बोधित करते है। ठाकुर जब भी दण्डवत यात्रा के लिए आगे बढ़ते है तो उनके वाहन में स्वयं लड्डू गोपाल को भक्त लेकर चलते है। हर रोज वह स्वयं अपने बाबू का श्रृंगार कर उनके खाने के बाद स्वयं खाना खाते है। लड्डू गोपाल के सुंदर स्वरूप ओर दर्शन को भी कस्बेवासियों ने अपने फोन में कैद करते रहे।

गौ माता को करे राष्ट्रीय माता घोषित

श्रीनगर कस्बे में उज्जैन से खाटू तक दण्डवत यात्रा करते पहुचे महाराज ऋषभ ठाकुर ने बताया की यात्रा का मुख्य गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए यह यात्रा निकाल रहे है। उनका उद्देश्य हिन्दू राष्ट्र को जागृत करना है।

कर चुके है चार धाम, शक्तिपीठ ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा

श्रीनगर कस्बे में दण्डवत यात्रा करने वाले ऋषभ ठाकुर महाराज ने बताया की अभी उनकी आयु 20 वर्ष है। सात वर्ष से लगातार देवधाम की पैदल पदयात्रा करने में लगे है। उन्होंने जहाँ अभी तक केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री चार छोटे धाम तो वही द्वारिका, जगन्नाथ, रामेश्वरम की पैदल पदयात्रा कर चुके है। वही 25 शक्ति पीठ की भी पैदल पदयात्रा पूर्ण कर चुके है।

लड्डूगोपाल का दिखता है चमत्कार

श्रीनगर कस्बे में दण्डवत यात्रा करते आए ऋषभ ठाकुर महाराज के साथ चलते लड्डूगोपाल बाबू के कई चमत्कार देखने को मिलते है। लड्डूगोपाल के जहाँ मन्दसौर की एक युवती मनीषा ने बताया की उन्होंने जब इनके दर्शन किये तो तभी से इनके सपने में लड्डूगोपाल आने लगे है। वही लड्डू गोपाल के दर्शन करने से कई परिवारो की दुःख दर्द पीड़ा भी दूर हुई है।

admin
Author: admin