नसीराबाद क्षेत्र में मुख्य पाइप लाइन व सदर बाजार में मुख्य सड़क की रिकारपेंटिग का शिलान्यास 14 को
नसीराबाद क्षेत्र में मुख्य पाइप लाइन व सदर बाजार में मुख्य सड़क की रिकारपेंटिग का शिलान्यास 14 को
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के छावनी परिषद के नागरिक क्षेत्र में पोस्टल कालोनी से गांधी चौक तक की मुख्य पाइप लाईन को बदलने एवं मुख्य बाजार की सड़क की रिकारपेटिग का शिलान्यास कार्यक्रम गुरुवार को प्रातः 10.30 बजे गांधी चौक में होगा । नसीराबाद नगरपालिका चेयरमैन श्री मति अनिता मित्तल ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भागीरथ चौधरी व विधायक रामस्वरूप लाम्बा होंगे । यह कार्यक्रम छावनी परिषद अध्यक्ष बिग्रेडियर हरीश कुमार , भा.र.सं.से. मुख्य अधिशाषी अधिकारी छावनी परिषद नसीराबाद डा. नितिश गुप्ता व छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य सुशील कुमार गदिया के सानिध्य में आयोजित होगा।

