कान्हा लाइब्रेरी ने रक्तदान शिविर से शुरू किया सेवा संकल्प
कान्हा लाइब्रेरी ने रक्तदान शिविर से शुरू किया सेवा संकल्प
मुकेश पोटर/ दिव्यांग जगत
जयपुर – कान्हा लाइब्रेरी के सौजन्य से महेश नगर जयपुर में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन मंगलवार को किया गया।जिसमें विधार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया साथ ही कॉलोनी वालों ने भी सहयोग दिया।डोनेशन का कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री सन्तोष पुरस्वानी संत(शायर) साहेब के आने पर शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक जारी रहा जिसमें लगभग 20 यूनिट ब्लड शान्ति ब्लड बैंक को डोनेट किया गया।इस मौके पर मुख्य कार्यकर्ता श्री सुरेन्द्र सिंह अवाना व श्री सौरभ मीणा भी उपस्थित रहे।उन्होंने कहा रक्तदान किसी की जान बचा सकता है।एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन रक्षक बन सकता है। आज जिन लोगों ने रक्तदान किया,वे किसी को नया जीवन दे रहे हैं।अंत में लाइब्रेरी निदेशक श्री विजय पोटर सिंघाड़िया ने सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।


