DESH KI AAWAJ

नारनौल पहुंचने पर जेजेपी सुप्रीमो अजय चौटाला का किया भव्य स्वागत।

नारनौल पहुंचने पर जेजेपी सुप्रीमो अजय चौटाला का किया भव्य स्वागत।

रिपोर्टर – पिस्ता शर्मा नारनौल
दिव्यांग जगत न्यूज

चौo देवी लाल की जयंती मनाने का निमंत्रण देने के लिए और जेजेपी पार्टी मे ओर सदस्यो को जोड़े जाने के अभियान को लेकर जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला आज नारनौल पहुचे। जहा उन्होने एक पार्टी के कार्यकर्ता दिव्यांग कुलदीप जांगड़ा मेहरामपुर ने डीजे से बाइक काफिले के साथ फूलों का गुलदस्ता एवं चौटाला जी को पगड़ी पहनाकर नारनौल आने पर उनका भव्य स्वागत किया। जेजेपी अब अपनी पार्टी को ओर अधिक मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओ के बीच जाने लगे है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चैटाला गुरूवार को नारनौल पहुचने पर उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। हरियाणा विधानसभा चुनाव होने के बाद वे पहली बार लंबे समय के बाद नारनौल पहुचे। उन्होने इनेलो पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो पार्टी अनेक विधायको के साथ विधानसभा मे होती थी। लेकिन इस बार उनके पास एक ही विधायक था और अब तो वो भी नही रहा। उन्होने कहा कि चौ. देवी लाल की जयंती इस बार नूह मे मनाई जाएगी। साथ ही उन्होने कहा कि ये जयती प्रत्येक जिला मुख्यालयो पर भी पार्टी कार्यकर्ता मनाएगे। श्री चौटाला ने कहा कि चौ देवी लाल की 108 वी जयती पर 108 लोगो की टोली के रूप मे पार्टी कार्यकर्ता चौ देवी लाल को पुष्प अर्पित करने के लिए जाएगे।

उन्होने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा किसानो की हितैषी रही है और आज भी किसानो के साथ मे है। उन्होने कहा कि हमने पहले दिन ही एक बात कह दी थी कि किसानो की फसल एमएसपी पर नही बिकी तो हम सरकार से अलग हो जाएगे। लेकिन आज दस से अधिक फसले ऐसी है जो सरकार एमएसपी पर खरीद कर रही है। श्री चौटाला ने कहा कि जेजेपी अब सक्रिय सदस्यता अभियान चला रही है। जिसमे 45 हजार सक्रिय सदस्य जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है और इसके बाद दूसरे दौर मे इससे अधिक सदस्य बनाए जाएगे।

admin
Author: admin