यह आदमी हैं या नरभक्षी : महिला के 56 टुकड़े करके खा गया
महिला के 56 टुकड़े किए, पकाकर खाया! रूह कंपा देगी केरल में नरबलि की कहानी
सुखराम मीणा / दिव्यांग जगत
केरल- मृतक के कटे हुए शरीर के अंगों को कल पथानामथिट्टा के एलनथूर गांव में दंपति के घर से निकाला गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों के शरीर के अंगों को टुकड़ों में काट दिया गया और दो स्थानों पर दफनाया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
केरल में कथित तौर पर नरबलि देने के इरादे से दो महिलाओं की हत्या के मामले के तीन आरोपियों को आज बुधवार सुबह अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आरोपी भागवल सिंह, उसकी पत्नी लैला और मोहम्मद शफी के बयान कल ही दर्ज कर लिए गए थे।

आरोपियों ने अपनी आर्थिक तंगी दूर करने और समृद्धि प्राप्त करने के लिए महिलाओं की बलि दी थी।
पुलिस का कहना है कि हत्यारों ने एक महिला को 56 टुकड़ों में काटा था और उसे खाया भी। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपियों ने महिला के शव के मांस को भी खाया।
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए नरबलि-
मीडिया की खबरों के अनुसार, आरोपियों की ओर से अदालत में अधिवक्ता बीए अलूर पेश हुए जिन्हें कई सनसनीखेज मामलों में आरोपियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाना जाता है।भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी आर. निशानथिनी ने मंगलवार रात कहा था कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि अपराध आर्थिक तंगी दूर करने और समृद्धि प्राप्त करने के लिए किया गया।
अधिकारी ने पथानामथिट्टा के एलानथूर में दंपित के घर से महिलाओं के शव के टुकड़ों को निकालने के अभियान का नेतृत्व किया था।
दीवारों और फर्श पर पड़े थे खून के छींटे-
मारी गई महिलाओं (पद्मा और रोसलिन) के शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया गया और घर पिछवाड़े में दफन कर दिया गया। काले जादू की रस्म के तहत दीवारों और फर्श पर खून के छींटे पड़े हुए थे। पुलिस ने कहा कि ये महिलाएं सड़कों पर लॉटरी टिकट बेचकर अपनी आजीविका चलाती थीं।
मृतक के कटे हुए शरीर के अंगों को कल मंगलवार को पथानामथिट्टा के एलनथूर गांव में दंपति के घर के पिछवाड़े से निकाला गया. पुलिस ने बताया कि पीड़ितों के शरीर के अंगों को टुकड़ों में काट दिया गया और दो स्थानों पर दफनाया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, महिलाओं की उम्र 50 से 55 साल के बीच थी। इनमें से एक कदवंथरा और दूसरी नजदीक स्थित कालडी की रहने वाली थी। वे इस साल क्रमश: सितंबर और जून से लापता थीं। उनकी तलाश में जुटी पुलिस को तफ्तीश के दौरान घटना के कथित तौर पर नरबलि से जुड़े होने की जानकारी मिली थी।

