हीमोफीलिया से जुड़े मिथक दूर किया, उपचार की नई तकनीक के बारे में दी जानकारी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को संभाग स्तरीय कार्यक्रम सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मरीजों के नए उपचारों के बारे में बताया गया।
मुख्य अतिथि अतिरिक्त प्राचार्य डॉक्टर सुनील माथुर, डॉक्टर पूर्णिमा पंचोरी, अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे, डॉक्टर लाखन पोसवाल , उप अधीक्षक डॉक्टर अमित यादव एवं हिमोफिलिया से ग्रसित मरीज एवं परिजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मेडिसिन विभाग के सह आचार्य एवं हिमोफिलिया नोडल अधिकारी डॉक्टर मुनेश कुमार ने आधुनिक उपचार के बारे में बताया । डॉक्टर पार्थ सिंह मीणा ने मानसिक अवसाद से कैसे निकला जाए इसके बारे में बताया । शिशु विभाग के डॉक्टर जेपी नारायण एवं फिजियोथेरेपी से डॉक्टर कमलकांत ने भी व्याख्यान दिया।
अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने बताया कि शिशु एवं वयस्क के लिए डेडीकेटेड हीमोफीलिया केयर केंद्र बनाया जाएगा एवं उप अधीक्षक डॉक्टर अमित यादव ने बताया कि अस्पताल में फैक्टर की कोई कमी नहीं आएगी एवं आधुनिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

