DESH KI AAWAJ

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को दी उधमिता व सुरक्षा की जानकारी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला में महिला अधिकारिता विभाग अजमेर की उपनिदेशक मेघा रतन के निर्देशानुसार शनिवार को नसीराबाद में महिलाओं और बालिकाओं के लिए उद्यमिता प्रोत्साहन, महिलाओं की सुरक्षा, सलाह, मार्गदर्शन, साइबर सुरक्षा अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी के लिए नसीराबाद सिटी पुलिस थाने में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में थानाधिकारी पंकज कुमार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के सबंध एवं कानून मे विहित महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी और बताया की किसी भी समस्या के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। महिला अधिकारिता विभाग ब्लॉक श्रीनगर के ब्लॉक पर्यवेक्षक अभिषेक मांडिया ने उद्यमिता प्रोत्साहन के संबंध में विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन व मुख्य मंत्री जॉब वर्क फ्रोम होम योजना की जानकारी व संबंधित विषय उद्यम प्रोत्साहन के सम्बन्ध में उपस्थित प्रतिभागियों का शंका समाधान किया । साथ ही महिला अधिकारिता की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सूरज द्वारा महिलाओं को शिक्षा के प्रसार पर जोर दिया । वही महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र से भावना नहलानि और लीला रावत ने महिलाओं से देश विदेश की महिला शख्सियतों के सम्बंध में प्रश्नोत्तरी आयोजित करायी गई।
उक्त कार्यक्रम में लगभग 60 महिलाओं ने भाग लिया।

admin
Author: admin