भारतीय मानक क्लब ने पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नसीराबाद के विधार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो के इकोमार्क, हालमार्क, रजिस्ट्रेशन नंबर व आईएस मार्क के बारे में जानकारी दी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। भारतीय मानक क्लब – पी.एम.श्री केंद्रीय विद्यालय ,नसीराबाद में गुरुवार को श्री मनोज ,संसाधक बी आई एस जयपुर एवं सुश्री संजू चौधरी ,संसाधन बी आई जयपुर द्वारा LEARNING SCIENCES VIA STANDARDS पर व्याख्यान दिया गया एवं विद्यालय में गठित मानक क्लब के उद्देश्य एवं भारतीय मानक ब्यूरो के इकोमार्क, हॉलमार्क, रजिस्ट्रेशन नंबर, आईएसआई मार्क की जानकारी देते हुए उत्पादों की शुद्धता और उनके मानकीकरण एवं गुणवत्ता की पहचान पर व्याख्यान दिया।
उन्होंने मानक क्लब सदस्यों को जागरुक करते हुए सोने व चांदी के आभूषणों पर हॉलमार्क, सोने की शुद्धता और एचयूआईडी नंबर की जानकारी दी साथ ही घर में काम आने वाले विभिन्न उपकरणों जैसे गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, बिजली सामग्री एवं हेलमेट पर लगे आईएसआई मार्क,रजिस्ट्रेशन एवं सीएमएल नंबर और भारतीय तिरंगे के मानकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने परिवार में मित्रों को बी आई एस केयर ऐप डाउनलोड करवा कर जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।साथ ही
विद्यालय के मानक क्लब के मेंटर शम्भू प्रकाश बैरवा द्वारा स्टैंडर्ड राइटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें 30 सदस्य विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा 12वीं विज्ञान के छात्रों देवेश गुर्जर एवं सौरभ तथा दूसरा स्थान 12वीं विज्ञान की छात्राओं नेहा और निकिता, तृतीय स्थान 12वीं विज्ञान की छात्राओं अंकिता एवं प्रियांशी तथा सांत्वना पुरस्कार 12वीं विज्ञान के छात्रों रुद्राक्ष एवं कविश को प्राचार्य रमेश चंद्र मीणा ने सम्मानित किया तथा इस प्रोग्राम में नितेश सिसोदिया एवं शेफाली वर्मा मौजूद रहे।


