नसीराबाद उपखण्ड क्षेत्र में स्वतन्त्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया जायेगा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड क्षेत्र मे स्वतंत्रता दिवस समारोह शुक्रवार को बड़े हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। स्वतन्त्रता दिवस पर नसीराबाद के स्थानीय मिशन ग्राउंड में उपखण्ड मजिस्ट्रेट देवीलाल यादव द्बारा ध्वजारोहण किया जायेगा। समारोह में क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक/विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। समारोह में स्कूली बच्चों द्बारा व्यायाम प्रदर्शन, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगा। साथ ही नसीराबाद क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए चयनित भामाशाह, समाजसेवी संस्थाओं, समाज सेवक , राज्य कर्मियों एवं प्रतिभावान मेघावी छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में नगर के सभी गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों को समारोह में शामिल होने हेतू आमन्त्रित किया गया है।
वहीं निकटवर्ती देरांठू कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर झण्डा रोहण कार्यवाहक संस्था प्रधान श्री मति सुषमा सोनी , राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महात्मा गांधी पर संस्था प्रधान अनिल कुमार गोयल, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़, राजकीय प्राथमिक विद्यालय माताजी का खेड़ा पर सुरेन्द्र वैष्णव, राजकीय प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पर ऐएनम इन्द्र पाल कौर , प्रतिभावान बाल भारती पर राजेन्द्र सिंह राठौड़, सुशीला पब्लिक स्कूल पर हनुमान प्रसाद मेहरा, श्री चन्द्र नाथ आदर्श विधा मन्दिर पर समाजसेवी एवं भामाशाह गोविन्द नारायण जिन्दल , सिल्वर स्टार स्कूल पर हिमांशु यादव झण्डा रोहण करेंगे। इस अवसर पर सभी विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड व व्यायाम प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

