अजमेर मे अतिक्रमण के विरोध मे कलेक्ट्रेट पर हंगामा ,लोहार समाज एवं पुलिस में हुई धक्का-मुक्की

अजमेर मे अतिक्रमण के विरोध मे कलेक्ट्रेट पर हंगामा ,लोहार समाज एवं पुलिस में हुई धक्का-मुक्की
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा अजमेर मे गाड़िया लोहार के समर्थन में दिए जा रहे हैं धरना प्रदर्शन सोमवार को उस समय उग्र रूप लेने लगा जब गाड़ियां लोहार समाज के लोग भारी संख्या में एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे । सोमवार को गाडी लुहारों के धरना प्रदर्शन को 4 दिन हो गए । लेकिन अभी तक गाड़ी लोहार समाज के सामुदायिक भवन पर किसी महिला द्वारा किया गया कब्जा मुक्त नहीं हो पाया है । जिसके चलते सोमवार को हंगामे जैसी स्थिति हो गई । प्रदर्शन के दौरान गाड़ियां लोहार समाज एवं पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई ।

