पीसांगन क्षेत्र मे बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूट करने का मामला आया सामने
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
पीसांगन क्षेत्र मे बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूट करने का मामला आया सामने अजमेर । पीसांगन पंचायत समिति के ग्राम अमृतपुरा मे बाइक सवार 5-6 बदमाशों के द्वारा रात्रि 12 से 1 बजे के मध्य अंजाम दी गई वारदात । बदमाशों ने छीतरमल चौधरी व उनकी पत्नी बिरजीदेवी के मोबाइल छीनकर कमरे में बंद कर वारदात को दिया अंजाम । घर में रखी 50 हजार रुपये की नकदी के अलावा बिरजीदेवी के कान से झुमके लपकर ले गए बदमाश । पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर की जांच शुरू । पीसांगन थाना एस एच ओ रामचंद्र कुमावत ने दी जानकारी ।

