निजामपुरा में तेज हवा से उड़े घरों में लगे सीमेंट के चद्दर , गरीबों का हुआ हजारो का नुक़सान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम पंचायत झड़वासा के ग्राम निज़ामपुरा में रविवार की शाम को आई तेज हवा के साथ बारिश होने से ग्राम के रामदास पुत्र बालदास के घर पर लगे सीमेंट के चद्दर अचानक उड़े गये साथ ही पड़ोस में रतनी पत्नी छोटूदास के सीमेंट के चद्दरों पर गिरने से उसके भी सीमेंट के चद्दर टूट गए । जिससे दोनों के छपर उड़ने टूटने से रामदास ने बताया की उसके करीब 15 हजार और ऐसे ही रतनी के करीब 8 हजार का नुकसान हो गया । वो तो गनीपत रही कोई छपर के नीचे कोई नहीं था वरना बड़ी जन हानि भी हो सकती थी।


