DESH KI AAWAJ

नसीराबाद उपखण्ड क्षेत्र में विधुत विभाग द्वारा डिस्काम की बकाया राशि के 5.15 लाख रुपए के विधुत कनेक्शन काटे एवं 322 उपभोक्ताओं से बकाया राशि 12.10 लाख रुपए की वसूली की

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। अजमेर डिस्कॉम के मुख्य अभियंता (अ.स) अविविनिलि अजमेर के निर्देश पर नसीराबाद उपखण्ड क्षेत्र में विधुत बिलों की राजस्व वसूली अभियान के तहत अधिशासी अभियन्ता विनोद कुमार शर्मा के मार्ग दर्शन से सहायक अभियन्ता मनीष दत्ता तथा कनिष्ठ अभियन्ता नसीराबाद शहर आकाश हरिवंश सहित तकनीकी कर्मचारियों सहित पांच टीमें बनाकर बलवन्ता, भटियाणी, भवानीखेडा, राजोशी, बिठुर, बाघसुरी, नालन्दा, नसीराबाद शहर , लोहरवाड़ा, देरांठू, नासून, न्यारा, रामपुरा, बुधपुरा, अजबा का बाडिया, झडवासा आदि क्षेत्रों में बुधवार को कुल 21 विधुत कनेक्शन काटे गए। जिसकी बकाया राशि 5.15 लाख रुपए है , तथा 322 उपभोक्ता से बकाया राशि 12.10 लाख रुपए की वसूली की गई। सहायक अभियन्ता मनीष दत्ता ने बताया कि वर्तमान में विधुत वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ऐसे उपभोक्ता जिनके बिल की बकाया राशि 500 रुपए से अधिक है , उन उपभोक्ताओं की बकाया वसूली जारी रहेगी । उपभोक्ता अपने बकाया विधुत बिल अतिशीघ्र जमा कराना सुनिश्चित करें।

admin
Author: admin