DESH KI AAWAJ

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में 30 वर्षों से अधंकार में रह रहे मरीज की चिकित्सकों ने आंखों की रोशनी वापस लाये, मरीज सहित परिजनों में छाई खुशी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में एक मरीज की चिकित्सकों के सफल प्रयास से आँखों में गई रोशनी को वापस ले आये । जिसने अपना जीवन के 30 साल अंधकार में गुजारे थे, वो अब अपने परिजनों सहित खुशियां मना रहा है।
इस मरीज की कहानी ने सभी को भावुक कर दिया जब उन्होंने अपनी पीड़ा बताई और सभी की आँखें आंसुओं से भर गईं।
मरीज ने अपना जीवन अंधकार में गुजारने के बाद जब जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालयके नेत्र रोग विभाग में पहुंचा, तो डॉक्टरों ने उनकी जाँच की और उसे जटिलतम सर्जरी की और उनकी आँखों में रोशनी लौटा दी। इस सफल सर्जरी के बाद मरीज ने अपने परिजनों को पहली बार देखा और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।
विभागाध्यक्ष ने बताया कि यूवाइटिस के कारण उसकी दोनों आँखों में मोतियाबिंद की समस्या थी। कोई भी उसका ऑपरेशन करने का जोखिम नहीं उठाना चाहता था । डॉ पोरवाल ने प्रधानाचार्य एवं अधीक्षक महोदय से ऑपरेशन की जटिलता को बताते हुए अनुमति ली ।
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग के डॉक्टरों ने व चिकित्सालय की टीम ने मरीज की पीड़ा को समझा और उनकी सर्जरी के लिए पूरी तरह से तैयार हुई।
ऑपरेशन टीम में शामिल मुख्य सर्जन डॉ. अंकुर कुमार के साथ डॉ. गार्गी अवस्थी, डॉ. उत्कर्षा, डॉ. सोनू ने प्रोफेसर एवम विभागाध्यक्ष डॉ राकेश पोरवाल की देखरेख में जटिल सर्जरी को सफल बनाया । जब मरीज ने अपनी पीड़ा बताई, तो सभी की आँखें आंसुओं से भर गईं। यह एक भावनात्मक क्षण था जब मरीज ने अपने परिजनों को पहली बार देखा और उनकी खुशी का वर्णन नहीं किया जा सकता है।
अब सर्जरी के बाद वह अपने बेटे, बहू और पोते को पहली बार देख पा रहा है।
इस प्रकार, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय ने एक मरीज की जिंदगी बदल दी और उनके जीवन में रोशनी लौटा दी।

admin
Author: admin