DESH KI AAWAJ

अजमेर मे पेट्रोल व्यवसायी से पांच करोड़ रूपये की फिरोती की मांग के मुख्य सरगना को फिरोजपुर जेल पंजाब से किया गिरफ्तार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर मे पेट्रोल व्यवसायी से पांच करोड़ रूपये की फिरोती की मांग के मुख्य सरगना को फिरोजपुर जेल पंजाब से किया गिरफ्तार

अजमेर । पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर द्वारा बताया कि नमन गर्ग पुत्र नवीन गर्ग जाति अग्रवाल उम्र 36 वर्ष निवासी मकान नम्बर 05. महबूब की कोठी आनासागर लिंक रोड अजमेर मे रहते है । उनका ऑटो सेन्टर एचपीसीएल पेट्रोल पम्प एम जी मार्ग गुजराती स्कूल के सामने कचहरी रोड अजमेर मे स्थित है । गर्ग ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका पेट्रोल पम्प जो गुजराती स्कूल के सामने जयपुर रोड पर स्थित है । वहां वह रोजाना की जैसे अपना काम काज सम्भाल रहा था। आज शाम करीब 9.02पीएम पर मैं अपने आफिस में चंबर पर बैठा हुआ था । तभी एक लड़का सामने की तरफ से मेरे ऑफिस की तरफ चलता हुआ आया । जिसका पूरा चेहरा काले कपड़े से ढका हुआ था । जब वह ऑफिस के काँच के करीब आया तब उसने अपनी जेब में से एक पिस्तोल निकाली और मेरी तरफ फायरिंग करने लगा । तो मे अपनी जान बचाने के लिए डेरक के पीछे छुप गया और वह अज्ञात युवक काफी राउण्ड फायरिंग करके बाइक पर बैठकर भाग गया। बाईक कोई और लडका चला आ रहा था। बाद मे मेरे मोबाईल पर अज्ञात नम्बरो से कॉल आया । जिसमे मुझसे 5 करोड़ की डिमाण्ड की गई। मेरे रिश्तेदार अरूण गर्ग के मोबाईल पर भी इसी प्रकार के अज्ञात नाम व नम्बर से कॉल आये और उन्होंने मेरे पिताजी नवीन गर्ग के बारे में पूछा और कहा कि तुम सब लोगो पर हमारी कुछ दिनों से रेकी चल रही है। फायरिंग करने वाले अज्ञात युवक ने पेट्रोल पम्प पर कई जगह फायरिंग की जिनकी विडियो फुटेज भी मेरे पेट्रोल पम्प पर उपलब्ध हो जाएगी। वे दो जने थे जो बाइक पर आए । बाइक पर बैठे लड़के ने हेलमेट पहन रखा था। इस
दौरान अनुसंधान पेट्रोल व्यवसायी पर फायरिंग करने वाले आरोपी नरेन्द्र सिंह उर्फ मोनू पुत्र हनुमान सिंह जाति रावत उम्र 30 साल निवासी गांव लच्छीपुरा थाना नसीराबाद सदर अजमेर एवं दुसरा आरोपी पप्पू सिंह उर्फ पप्सा पुत्र मोहन सिंह जाति रावत उम्र 28 साल निवासी गाव सारण थाना सिरियारी जिला पाली को पूर्व में गिरफ्तार कर व्यायालय पेश कर केन्द्रीय कारागृह जिला अजमेर भिजवाया गया था। जिन्होंने उक्त घटना फिरोजपुर जेल में बंद भूपेन्द्र सिंह के इशारे पर करना बताया था । जिस पर भूपेन्द्र सिंह के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाये जाने पर आरोपी भूपेन्द्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह जाति रावत उम्र 29 साल निवासी गोपाल सागर, खरवा पुलिस थाना ब्यावर जिला अजमेर हाल बन्दी केन्द्रीय कराग्रह फिरोजपुर पंजाब को जरीये प्रोडक्शन वारण्ट केन्द्रीय कराग्रह फिरोजपुर पंजाब जेल से प्रकरण हाजा में गिरफ्तार किया गया है । जिसे आज अवकाश कालिन न्यायालय जेएम नम्बर 01 अजमेर में पेश कर दिनांक 03.12.2021 तक का पी/सी रिमाण्ड प्राप्त किया। जिससे प्रकरण में घटना के सम्बंध में विस्तृत अनुसंधान किया जायेगा।
पुलिस टीम का गठन सुनील कुमार तेवतिया कार्यवाहक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एव मुख्यालय अजमेर के निर्देशन एवं डॉ. प्रियंका वृताधिकारी बृत उत्तर नगर जिला अजमेर, अरविन्द सिंह पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना सिविल लाइन्स अजमेर के सुपरविजन में आरोपी को
फिरोजपुर, पंजाब जेल से गिरफ्तार करने के लिये निम्नलिखित पुलिस टीम गठीत की गयी। जिसमे
हनुमान सिंह उनि पुलिस थाना सिविल लाईन्स अजमेर , पूसाराम हैड कानि 1382 पुलिस थाना सिविल लाईन्स, अजमेर , रामनरेश कानि 2089 पुलिस थाना सिविल लाईन्स, अजमेर , दिनेश कुमार कानि 2174 पुलिस थाना सिविल लाईन्स, अजमेर।

admin
Author: admin