DESH KI AAWAJ

उपखण्ड नसीराबाद क्षेत्र में होली व घुलंडी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड क्षेत्र में होली व घुलंडी का पावन त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। होली की सांय क्षेत्र में जगह जगह होली जलाई गई। इसके पश्चात एक वर्ष में जन्मे नवजात बच्चों को ढुढने की रस्म पूरी की गई। रस्म के दौरान ढुढने वालों को बच्चों के परिजनो की और से लड्डू, नारियल व फूलिया दिये गये। घुंलडी के दिन चन्द्र ग्रहण होने से आधे क्षेत्रों में मंगलवार को तो आधे क्षेत्रों में बुधवार को घुलडी मनाई गई। घुलडी पर सभी ने गाजे बाजे डीजे ए साथ नाचते गाते एक दूसरे के रंग गुलाल लगाते हुए पर्व मनाया।
क्षेत्र के देरांठू कस्बे में सोमवार को होली शुभ मुहूर्त में पंडित पवन दाधीच के द्बारा पूजन के साथ जलाई गई। इस दौरान सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित ग्राम के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं ग्रहण के चलते देरांठू में भी दो दिन घुलडी मनाई गई। युवाओं ने डीजे के साथ ग्राम के सभी मोहल्लों से घूमते हुए एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाते हुए भाई चारे के साथ आनन्द व उल्लास से पर्व मनाया।

मन्दिरों के पट रहे बन्द

इस बार होली पर चन्द्र ग्रहण होने से अल सुबह से ही क्षेत्र के श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर, वैष्णो देवी मंदिर लोहरवाड़ा, बासक बाबा धाम मन्दिर सहित सभी मन्दिरों के पट बन्द रहे। सांय को सभी मन्दिरों में शुद्धिकरण के पश्चात आरती की गई। ग्रहण समाप्त होने के पश्चात श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर देर रात्रि तक बालाजी के दर्शन करने हेतु भक्तों की भीड़ लगी रही।

admin
Author: admin